Monday, January 13, 2020


माँ की दुआएँ ढ़ाल बन जाती हैं
जब भी मेरी जिंदगीं में मुश्किलात आती हैं !!

यूँ तो अपने बहुत हैं कहने को माँ ,
पर तुमसा अपनापन किसी में नहीं है !!

तुम्हारी डांट में भी कितना प्यार छुपा था माँ ,
माँ बनकर ही तेरा वो प्यार अब समझ आया !!

बात बात पर रूठ जाया करते और तुम पल में मना लिया करती ,
वो रुठना मनाना आज फिर से  बहुत याद आया माँ !!

सारे भाव अलग अलग परिस्थितियों में माँ की अहमियत का अहसास कराते हैं और माँ की यादों को अनमोल बनाते हैं !

Thursday, October 3, 2019

माँ - ममता की प्रतिमूर्ति

इस संसार में माँ ममता का स्वरूप हैं, शायद भगवान अपनी सभी सन्तति की देखभाल नही
सकते इसीलिए #माँ_स्वरूप पृथ्वी पर ममता की देवी के रूप में अवतरित हैं!
माँ की ममता को सादर नमन..!

Tuesday, September 24, 2019

माँ की ममता का कोई मोल नहीं है यह अनमोल है. एक माँ ही होतीं हैं जो हर रिश्तों में अपनी महानता का कभी बोध नहीं कराती हैं लेकिन माँ की महानता अलौकिक शक्ति के समान होती है जिसके कारण यह संसार अपने पथ पर गमन कर रहा है. माँ की ममता को सादर नमन.. 🍁🌹🍁

Thursday, October 4, 2018

माँ को श्रद्धा के पुष्पों के साथ शत शत नमन..

दुनिया के हर रिश्तों में अजूबा है माँ का रिश्ता, जो निःस्वार्थ भाव से जुड़ा होता है अपने बच्चों के साथ. गंगा सी पावन हृदय मेरी माँ, माँ आप से ही दुनिया थी, अब तो बस एक नीरस सी बेजान जिंदगी.. माँ के चरणों में कोटि कोटि नमन.. 🙏 🙏 माँ के नवमे पुण्यतिथि पर.. 

Monday, October 3, 2016




गंगा के समान पावन व उदार हृदयी हमारी माँ को षष्ठी पूण्य स्मृति पर शत - शत नमन  - 03 /10 /2016 

Thursday, January 14, 2016

माँ के चरणों में जितना झुकता है इंसान उतना हीं ऊपर उठता है, माँ को नमन....... 

Thursday, October 15, 2015

माँ की ममता व आँचल से बिछड़े पंचम पुण्य स्मृति 04/10/2015 पर परम पूज्य हमारी माँ को शत-शत नमन