Monday, September 27, 2021
Sunday, October 4, 2020
माँ की 10वीं पुण्यतिथि.. 4 Oct 2020
कहते हैं दुनिया में मां से बढ़कर कुछ नहीं। मां ही है, जो हमें इस दुनिया में लाती है और जीने के तौर-तरीके सिखाती है। यही कारण है कि मां के दूर होने पर इंसान को सबसे ज्यादा दु:ख होता है। मां से जुड़ी यादें मरते दम तक नहीं भुला पाऊँगा..!!
सहेज कर रखता हूं उन चीजों को जो आपकी करीब होती थी माँ..
अक्सर बैठ जाता हूँ वहाँ जहां मेरे लिए दुआ करतीं थी माँ...
मंदिर तेरा अब भी सजता..
पर तेरे बिन सूना दिखता..
धूप, दीप, प्रसाद नित करता..
पर बिन माँ मंदिर, कहाँ फबता..
माँ की ममता को सादर नमन 😅😅🙏🙏🌹🌹
Sunday, September 13, 2020
माँ की 10 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
माँ की 10वीं पुण्यतिथि पर दिनांक 13/09/2020 दिन रविवार,आश्विन मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि, समय ठीक 12.45 दोपहर "माँ का ध्यान", ईश्वर से प्रार्थना.. 🙏🌹🙏
🌹🌹माँ की ममता को सादर नमन🌹🌹
Saturday, May 9, 2020
Mother's Day 2020
पूछता है जब कोई मुझसे की दुनिया में मोहब्बत बची है कहाँ, मुस्कुरा देता हूँ मैं और याद आ जाती है माँ !”
तेरे ही आँचल में निकला बचपन,
तुझ से ही तो जुड़ी हर धड़कन,
कहने को तो माँ सब कहते
पर मेरे लिए तो है तू भगवान|
भूख तो एक रोटी से भी मिट जाती माँ
अगर थाली की वो एक रोटी तेरे हाथ की होती !
ऊपर जिसका अंत नहीं
उसे आसमां कहते हैं
इस जहाँ में जिसका
अंत नहीं उसे
माँ कहते हैं…!
तेरे ही आँचल में निकला बचपन,
तुझ से ही तो जुड़ी हर धड़कन,
कहने को तो माँ सब कहते
पर मेरे लिए तो है तू भगवान|
भूख तो एक रोटी से भी मिट जाती माँ
अगर थाली की वो एक रोटी तेरे हाथ की होती !
ऊपर जिसका अंत नहीं
उसे आसमां कहते हैं
इस जहाँ में जिसका
अंत नहीं उसे
माँ कहते हैं…!
Monday, January 13, 2020
माँ की दुआएँ ढ़ाल बन जाती हैं
जब भी मेरी जिंदगीं में मुश्किलात आती हैं !!
यूँ तो अपने बहुत हैं कहने को माँ ,
पर तुमसा अपनापन किसी में नहीं है !!
तुम्हारी डांट में भी कितना प्यार छुपा था माँ ,
माँ बनकर ही तेरा वो प्यार अब समझ आया !!
बात बात पर रूठ जाया करते और तुम पल में मना लिया करती ,
वो रुठना मनाना आज फिर से बहुत याद आया माँ !!
सारे भाव अलग अलग परिस्थितियों में माँ की अहमियत का अहसास कराते हैं और माँ की यादों को अनमोल बनाते हैं !
Thursday, October 3, 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)


